'दयालुता' का धर्म निभाएं, 'भगवान के दोस्त' बन जायें !!

एक बच्चा भरी दोपहरी में फूल बेच रहा था। लोग फूल के लिए मोल भाव कर रहे थे। तभी उनमें से एक आदमी की नजर उस बच्चे के पैरों पर गई, उसने देखा इतनी तेज धूप में वह नंगे पैर खड़ा था। उसके पैर जल रहे थे वह अपने पैरों को कभी एक के ऊपर एक रख.. इधर उधर कर पैरों को जलने से बचाने का असफल प्रयास कर रहा था।

यह देख उसे बहुत दुख हुआ और वह तभी पास ही की एक जूते की दुकान में जाकर  बच्चे के लिए जूते लेकर आया। बच्चे के पास आकर उसे जूते देते हुए उसने कहा, "बच्चे! यह जूते पहन लो! तुम्हारे पैर नहीं जलेंगे!" जूते देखकर बच्चे की आँखों में एक चमक आ गयी और उसने जूते लेकर फटाफट पहन लिये। वह जूतों की तरफ़ ऐसे देख रहा था जैसे उसे कोई अनमोल खजाना मिल गया हो।

वह उस आदमी का हाथ पकड़कर बोला, "आप भगवान हो ना!" वह आदमी उसकी तरफ आश्चर्य से देखते हुए बोला, " नहीं बेटा, मैं भगवान नहीं हूँ।" फिर उस लड़के ने कुछ सोचते हुए कहा, "फिर तो जरूर आप भगवान के दोस्त होंगे क्योंकि मैंने कल रात ही भगवान से प्रार्थना की थी कि भगवान जी मेरे पैर बहुत जलते हैं, मुझे जूते ले करके दो। उन्होंने जूते भेज दिए! अगर आप भगवान नहीं हो तो फिर उनके दोस्त हुए ना जिनको उन्होंने ही भेजा है!" 

उस बच्चे का विश्वास देखकर वह व्यक्ति कुछ नहीं बोला और उस बच्चे के सिर पर हाथ फेर कर बोला, " हाँ बेटा! ऐसा ही है! तुम ऐसे भगवान जी से ऐसे ही बात करते रहना और उनपर विश्वास रखना! वो अपने किसी न किसी दोस्त के माध्यम से तुम तक पहुँच ही जायेंगे!" यह कर वो आदमी मुस्कुराते हुए चला गया!

वास्तव में यह सत्य है कि भगवान का दोस्त बनना ज्यादा मुश्किल नहीं है, इसके लिए कुदरत ने दो आसान से रास्ते बनाए हैं, देकर जाओ या फिर छोड़ कर जाओ !! साथ लेकर के जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। 
इस सच्चाई को हम सभी जानते हैं पर पूरी जिंदगी अनभिज्ञ होकर गुजार देते हैं। आवश्यकता है यह समझने और जानने की...

दुःख हरने को जो सुख से निज सुख देकर सुख पाता ।
भगवान का सेवक वह, दयालु जग में कहलाता ।।   


More Kindness Please - Prince of Peace Lutheran Church





टिप्पणियाँ

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली