संदेश

जीवनशैली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली की मशहूर चूर चूर नान

आप सभी नान के बारे में जानते ही होंगे, अब आप सोच रहे होंगे इसमें कौन-सी नई बात है हमने नान को बनाया भी है खाया भी है। सही ...हाँ नान एक बहुत ही प्रसिद्ध पंजाबी डिश है जिसे अलग अलग तरह की स्टफिंग के साथ बनाकर तंदूर में सेंक कर तैयार किया जाता है पर इसे बिना तंदूर के तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। आज हम स्पेशल और खास अमृतसरी चूर चूर नान के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसका मजा दिल्ली में ले सकते हैं। दिल्ली में पंजाबी खासकर अमृतसरी जायकों का लुत्फ उठाना हो तो पहाडग़ंज की देशबंधु गुप्ता रोड चले जाइए। यहाँ अमृतसर में परोसे जाने वाले स्वाद से लेकर पुरानी दिल्ली के चटपटे मसालों तक का स्वाद मिल जाएगा। इस रोड पर कदम-कदम पर चूर-चूर नान की दुकानें, खोमचे देखने को मिलेंगे पर इन सब में सबसे पुरानी दुकान है चावला की जो कि चूर-चूर नान के लिए काफी मशहूर है। चलिए इसके बारे जानते हैं ताकि आप भी इसके लजीज स्वाद का लुफ्त उठा सकें। चावला दे मशहूर अमृतसरी चूर-चूर नान' नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुल पार करके पहाड़गंज चौक की तरफ चलेंगे तो उससे पहले राइट साइड पर मुल्तानी ढांडा चौक पर खाने-पीने की कई...

ध्यान का महत्व ....हमारे जीवन में

योग का आठवां अंग ‘ध्यान’ अति महत्वपूर्ण हैं। ध्यान को धर्म और योग की आत्मा माना जाता है। यह अग्नि की तरह है इसमें जलकर बुराइयाँ भस्म हो जाती हैं। ध्यान करना जरूरी है क्योंकि ध्‍यान से ही हम अपने मूल स्वरूप या कहें कि स्वयं को प्राप्त कर सकते हैं अर्थात हम कहीं खो गए हैं तो स्वयं को ढूंढने के लिए ध्यान ही एक मात्र विकल्प है दुनिया में हर किसी को ध्यान की जरूरत है चाहे वह किसी भी देश या धर्म का व्यक्ति हो। ध्यान से ही व्यक्ति की मानसिक संरचना में बदलाव कर हिंसा और मूढ़ता की स्थिति को रोकना संभव है। ध्यान के अभ्यास से मनुष्य में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को समझने की शक्ति जाग्रत होती है इसलिए एक ध्यानी व्यक्ति चुप रहकर लोगों के भीतर झांककर जान लेता है कि उनके मन में क्या चल रहा है और यह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। ध्यान का अर्थ है- ध्यान का मूल अर्थ है जागरूकता, अवेयरनेस, होश, साक्ष‍ी भाव और दृष्टा भाव। अंग्रेजी में इसे ‘मेडिटेशन’ कहते हैं और हिन्दी का ‘बोध’ शब्द इसके करीब है। योग सूत्र के अनुसार 'तत्र प्रत्ययैकतानता ध्यानम।।' अर्थात्, जहाँ चित्त को लगाया जाए उसी में वृत्त...

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली