संदेश

स्वास्थ्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्दियों में शरीर को अन्दर से गरम रखें इन आम चीज़ों से...!

चित्र
सर्दियों के मौसम में सर्दी के असर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं , लेकिन क्या शरीर को ठंड से बचाने के लिए कपड़ों से ढक लेना ही काफी है तो इसका उत्तर है , नहीं , ठंड से लड़ने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ - साथ शरीर में अंदरूनी गर्मी का होना जरूरी है। शरीर में यदि अंदर से खुद को मौसम के हिसाब से ढालने की क्षमता हो तो ठंड कम लगेगी और बीमारियां का खतरा भी नहीं रहेगा। यही कारण है कि ठंड में खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा जाता है। सर्दियों में   मौसम के अनुकूल सही खानपान के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में गर्मी बनी रहती है। तो आइए आज हम   सर्दी से लड़ने के लिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देते हैं जो शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करती हैं। बाजरा - बाजरा एक ऐसा   अनाज है जिसे सर्दी के दिनों में खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। इसमें दूसरे अनाजों की अपेक्षा सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। बाजरे में शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे मैग्नीशियम , कैल्शियम , मैग्नीज , ट्रिप्टोफेन , फाइबर , विटामिन - बी , एंटीऑक्सी...

ध्यान का महत्व ....हमारे जीवन में

योग का आठवां अंग ‘ध्यान’ अति महत्वपूर्ण हैं। ध्यान को धर्म और योग की आत्मा माना जाता है। यह अग्नि की तरह है इसमें जलकर बुराइयाँ भस्म हो जाती हैं। ध्यान करना जरूरी है क्योंकि ध्‍यान से ही हम अपने मूल स्वरूप या कहें कि स्वयं को प्राप्त कर सकते हैं अर्थात हम कहीं खो गए हैं तो स्वयं को ढूंढने के लिए ध्यान ही एक मात्र विकल्प है दुनिया में हर किसी को ध्यान की जरूरत है चाहे वह किसी भी देश या धर्म का व्यक्ति हो। ध्यान से ही व्यक्ति की मानसिक संरचना में बदलाव कर हिंसा और मूढ़ता की स्थिति को रोकना संभव है। ध्यान के अभ्यास से मनुष्य में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को समझने की शक्ति जाग्रत होती है इसलिए एक ध्यानी व्यक्ति चुप रहकर लोगों के भीतर झांककर जान लेता है कि उनके मन में क्या चल रहा है और यह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। ध्यान का अर्थ है- ध्यान का मूल अर्थ है जागरूकता, अवेयरनेस, होश, साक्ष‍ी भाव और दृष्टा भाव। अंग्रेजी में इसे ‘मेडिटेशन’ कहते हैं और हिन्दी का ‘बोध’ शब्द इसके करीब है। योग सूत्र के अनुसार 'तत्र प्रत्ययैकतानता ध्यानम।।' अर्थात्, जहाँ चित्त को लगाया जाए उसी में वृत्त...

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली