संदेश

रिश्ते लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रहें एक दूसरे के संग, अकेलेपन को करें भंग!

चित्र
मेरी पत्नी ने कुछ दिनों पहले घर की छत पर कुछ गमले रखवा दिये और एक छोटा-सा बगीचा  बना लिया। पिछले दिनों मैं छत पर गया, तो देखकर हैरान रह गया! कई गमलों में फूल खिल आए थे। नींबू के पौधे में भी दो नींबू भी लटके हुए थे और दो-चार हरी मिर्च भी लटकी हुई नज़र आ रही थी!  तभी मैंने देखा कि पत्नी बाँस के पौधे वाले गमले को घसीटकर दूसरे गमले के पास रखने की कोशिश कर रही थी। मेरे पूछने पर कि इतने भारी गमले को वह क्यों घसीट रही थी, तो पत्नी बड़े ही सहज ढंग से बोली, "यहाँ यह बाँस का पौधा सूख रहा है, इसे खिसकाकर इस पौधे के पास कर देते हैं।" मैंने एकदम से कहा "अरे! बाँस तो बड़ा ही मजबूत पौधा होता है फिर भी सूख गया! और एक बात बताओ पौधा सूख रहा है तो उसमें खाद डालो, पानी डालो! इसे खिसकाकर किसी और पौधे के पास कर देने से क्या ही हो जाएगा!?" पत्नी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मजबूत मान कर उसे अलग रख दिया था इसलिए यह मुरझा रहा है। अकेला पड़ गया था यह पौधा! इस इसके साथियों के पास कर देंगे तो देखना यह फिर लहलहा उठेगा! तुम भी तो अकेले में बोर हो जाते हो ना और पड़ोस वाले मिश्रा जी का साथ पाते ही कैस...

अक्षत...पूर्णता और शुद्धता का प्रतीक!

चित्र
अक्षताश्च सुरश्रेष्ठ कुंकुमाक्ता: सुशोभिता:। मया निवेदिता भक्त्या: गृहाण परमेश्वर॥ अर्थात् हे ईश्वर, पूजा में कुंकुम के रंग से सुशोभित यह अक्षत आपको समर्पित कर रहा/रही हूं, कृपया आप इसे स्वीकार करें। ‘अक्षत' यानि चावल यानि कि भात से हमारा नाता उसी दिन से जुड़ जाता है जिस दिन हमें सात महीने का होने पर पहली बार अन्न ग्रहण करने की रस्म अन्नप्राशन संस्कार के दौरान भात, दही, शहद और घी आदि को मिश्रित कर खिलाया जाता है। देवपूजा के पश्चात चांदी के चम्मच से खीर आदि का पवित्र प्रसाद हमें मंत्रोच्चारण के साथ माता-पिता द्वारा चटाया जाता है। तीन वर्ष का होने पर हमारे विद्यारंभ संस्कार की परंपराओं और रिवाजों को निभाते हुए चावल से भरी थाली पर अपनी तर्जनी वाली उंगली से ऊँ बनाकर माँ सरस्वती से हमारा प्रथम साक्षात्कार होता है क्योंकि अक्षत पूर्णता का प्रतीक है। किसी भी पूजा अर्चना में चावल चढ़ाकर भगवान से प्रार्थना की जाती है कि हमारे सभी कार्यों की पूर्णता चावल की तरह हो, हमें जीवन में शांति मिले। हम हर पूजा, व्रत,त्यौहार के दौरान अपने माथे पर रोली के साथ चावल का टीका भी लगाते हैं! दाल चावल,पुलाव,...

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली