संदेश

बनारस की टमाटर चाट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अलबेली बनारसी टमाटर चाट!!

भारत की संस्कृति के अनेक रंग हैं जो भारत के अलग अलग शहरों में देखने को मिलते हैं....ऐसा ही एक शहर है बनारस!! हम जानते ही हैं कि बनारस अपने , मंदिर , घाट, गली और एक विशेष संस्कृति के साथ ही बनारसी साड़ी और पान लिए पूरे विश्व में जाना जाता है।  क्या आप जानते हैं कि इन सारी चीजों के अलावा वाराणसी खाने- पीने की चीजों के लिए भी मशहूर है फिर चाहे वो बात हो पूड़ी- कचौड़ी की या फिर लस्सी- ठंडई की लेकिन आज हम   आपको बनारस के ऐसे लजीज पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनते ही बच्चे क्या अच्छे अच्छों के मुँह में पानी आ जाता है यानि चाट। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बनारस की तीखी टमाटर की चाट के बारे में।आप सोच रहे होंगे मटर चाट, आलू चाट,टमाटर चाट सब एक- सी होती हैं इसमें नया क्या है ? पर हाँ, बनारस की यह चाट कुछ खास है। जी हाँ, टमाटर की चाट बनारस का फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे बनारसी चाट भी कहा जाता है। इसका स्वाद बेहद अलग और स्वादिष्ट होता है।यदि आप बनारस गये और टमाटर चाट का स्वाद नहीं चखा,इसका मतलब आप बनारसीपन के एक हिस्से को नहीं जान सके। क्यों है खास - यह बनारस की टमा...

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली