'राखी' ज्वेलरी......!!!!

हर महिला में कुछ नया करने सीखने की ललक होती है। अभी राखी के त्योहार पर सभी के पास रंग बिरंगी अलग-अलग तरह की राखी इक्ट्ठी हो गई होंगी।आप पेपर ज्वैलरी के बारे में जानते ही हैं ऐसे ही आज हम राखियों से अपने लिए कुछ नया बनाते हैं जैसे  माला ,माँग टीका, ब्रेसलेट इत्यादि राखी से बनी इस ज्वैलरी को  'राखी' ज्वैलरी  का नाम दे सकते हैं। आइये सबसे पहले बनाते हैं एक सुन्दर सी माला।

सामग्री - पुरानी राखी,धागा, सुई, कैंची, लगाने के लिए डोरी या हुक(यहाँ मैंने कार्ड में लगी आई डोरी का उपयोग किया है)
विधि - पुरानी राखी से मोती इत्यादि सब समान निकालकर डिजाइन के अनुसार बना लें 

 







 इसी तरह लेडीज राखी की डोरी में गोल्डन हुक लगा कर या गोल्डन डोरी या चेन भी लगा कर जैसा आपको अच्छा लगे माँग टीका आसानी से       बनाकर अपनी ज्वैलरी से मैच करके पहन सकते हैं।





 चित्र के अनुसार राखी के मोतियों को पतली इलास्टिक  या डोरी में पिरोकर ब्रेसलेट बना सकते हैं।







इसी तरह आप अपनी क्रिएटिविटी को पंख लगाकर ऐसा ही नया-नया बहुत कुछ बना सकते हैं यह तो एक नमूना मात्र है

है  जीरो इंवेस्टमेंट में अपने हाथों से बनी लाजवाब ज्वैलरी!!.... जिसे पता चलेगा आपने अपने आप बनायी है तो वो तारीफ किये बिना नहीं रह पायेगा।वैसे इसे ही कहते हैं आम के आम गुठलियों के दाम।    


टिप्पणियाँ

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली