क्योंकि हमें "ईश्वर" ने बनाया है...!

रोज़ की तरह एक आम शाम...

चाय का कप लेकर आप खिड़की के पास बैठे हों, 

और बाहर के सुंदर नज़ारे का आनंद लेते हुए चाय की चुस्की लेते हैं, 

और तभी आपको ध्यान आता है, "अरे चीनी डालना तो भूल ही गये..!"


लेकिन किचन में जाकर चीनी डालने का विचार आते ही आलस आ जाता है....

और फिर फीकी चाय जैसे तैसे पी कर कप खाली कर दिया! 


तभी आपकी नज़र कप के तल में पड़ी बिना घुली चीनी पर पड़ती है..!!

मुख पर मुस्कुराहट लिए दिमाग में एक विचार....चम्मच होती तो चीनी मिला लेते!






हमारे जीवन मे भी कुछ ऐसा ही है... सुख ही सुख बिखरा पड़ा है हमारे आस पास... 

लेकिन, बिन घुली उस चीनी की तरह !! बस ज़रूरत है थोड़ा सा ध्यान देने की ! 

याद रखें,  जितना हो सके "सरल" बनने की कोशिश करें "स्मार्ट" नही! क्योंकि हमें "ईश्वर" ने बनाया है...किसी "electronic company" ने नही..😀 


किसी के साथ हँसते-हँसते उतने ही हक से रूठना भी आना चाहिए ! 

अपनो की आँख का पानी  धीरे से पोंछना आना चाहिए ! 

रिश्तेदारी और दोस्ती में कैसा मान अपमान ? 

बस अपनों के दिल मे रहना आना चाहिए..! 






टिप्पणियाँ

आपके लिए और लेख

हिंदी साहित्य का बदलता स्वरुप

बहनें मायके से कुछ लेने नही बल्कि बहुत कुछ देने आती हैं!

वन विनाश....सोचो मानव.....

रंगोली