क्रिसमस.....खुशियाँ बांटता हुआ एक अनोखा त्यौहार
आपकी आँखों में सजे हों जो भी सपने, दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं, ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाये, क्रिसमस पर, आपके लिए है हमारी यही शुभकानाएं! सर्वप्रथम सभी को बड़ा दिन, यानी क्रिसमस की बहुत बहुत शुभकामनाएं....आशा करते हैं, आने वाले दिन खुशियों से भरे हों!! यह तो हम सभी को ज्ञात है कि 25 दिसंबर को पूरी दुनिया क्रिसमस के तौर पर मनाती है.....सच कहें तो 24 दिसंबर की शाम से ही इस त्योहार का जश्न शुरू हो जाता है! ईसाई समुदाय के लोग इसे यीशू मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ ही नहीं था..... शुरुआत में ईसा मसीह के जन्मदिन को एक त्योहार के रूप में नहीं मनाया जाता था लेकिन चौथी शताब्दी के आते-आते उनके जन्मदिन को एक त्योहार के तौर पर मनाया जाने लगा.. क्रिसमस से पहले ईस्टर ईसाई समुदाय के लोगों का प्रमुख त्योहार हुआ करता था परन्तु अब क्रिसमस को ही प्रमुख माना जाता है। एक कथा के अनुसार, यूरोप में गैर ईसाई समुदाय के लोग सूर्य के उत्तरायण को एक बड़े त्योहार के रूप में मनाते थे जिनमे से प्रमुख था 25 दिसं...