सर्दियों की 'चटपटी' बहार

गाजर के अचार: सर्दियों के मौसम में बाजार में खूब गाजर मिलती है. गाजर के हलवे का मजा तो काफी लिया जाता है मगर इस मौसम में खाने के साथ गाजर का अचार खूब खाया जाता है. इसे एक बार बना लेने के बाद आप कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं. इसे गाजर, सरसों का पाउडर, नमक, सरसों के तेल के साथ इस अचार को बनाया जाता है.
अदरक का अचार: इसे सिर्फ चार सामग्री, नींबू, अदरक, नमक और सिरके से तैयार किया जाता है. अदरक को छिलने के बाद उसको काट लिया जाता है और उसमें सिरका और नींबू का रस डालकर छोड़ दिया जाता है. यह अचार हल्के गुलाबी रंग का दिखता है.
गोभी शलजम का अचार: सर्दियों में लोगों को तीखा खाना अच्छा लगता है. अगर आप रोज़ के खाने के साथ नया स्वाद चाहते हैं तो इस बार सर्दी में ट्राई करें गोभी शलजम का यह खट्टा-मीठा आचार. गोभी शलजम के अचार की खास बात यह है कि आपको इसके लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस अचार को आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं.
आंवले के सेवन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. वैसे तो आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसेला सा लगता है लेकिन, आप चाहें तो इसका अचार बनाकर खा सकते हैं. इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है मगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह अचार अच्छा है साथ ही आवंले को विटामिन सी का अच्छा स्रोत में भी जाना जाता है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें